3 नवंबर 2014 - 11:18
ईरानी जनता को अमेरिका पर भरोसा नहीं।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ जो “इस्तांबूल प्रासेस” के चौथे सत्र में भाग लेने के लिए चीन के दौरे पर थे देश के सीसी टीवी के साथ बातचीत में ग्रुप 5+1 के साथ वार्ता में बचे हुए दिनों में किसी अंतिम समझौते की मांग पर बल देते हुए कहा कि अभी दस प्रतिशत, गंभीर और कठिन चरण बाकी है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ जो “इस्तांबूल प्रासेस” के चौथे सत्र में भाग लेने के लिए चीन के दौरे पर थे देश के सीसी टीवी के साथ बातचीत में ग्रुप 5+1 के साथ वार्ता में बचे हुए दिनों में किसी अंतिम समझौते की मांग पर बल देते हुए कहा कि अभी दस प्रतिशत, गंभीर और कठिन चरण बाकी है। ज़रीफ़ ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान की जनता को अमेरिका पर भरोसा नहीं है, कहा कि अपने वादों का पाबंद रहने में अमेरिका का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और यही समस्या परमाणु वार्ता के उपयोगी होने में महत्वपूर्ण बाधा बना है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान चीन के साथ अच्छे संबंध चाहता है और यह देश ग्रुप 5+1 में शामिल एक सदस्य के रूप में परमाणु वार्ता के प्रगति में योगदान कर रहा है और परमाणु मसले में अपना यह रोल जारी हुए है।